Subscribe to our mailing list
Sign up to receive the latest updates by email from CP Joshi!
चित्तौड़गढ़ संसदीय क्षेत्र के चित्तौड़गढ़ जिले के 708, उदयपुर के 375 और प्रतापगढ़ जिले के 93 गांवों के 2,11,926 घर जल जीवन मिशन योजना के लिए 3693 करोड़ रुपए की स्वीकृति से जाखम बांध पर आधारित परियोजना से लाभान्वित होंगे।
मोदी सरकार की सफलता के 9 वर्ष पूर्ण होने पर अजमेर में आयोजित विराट जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3693 करोड़ रुपए की महत्त्वाकांक्षी योजना की घोषणा की।
लगभग 10 करोड़ की लागत से नेतावल पाछली, मानपुरा गोपालनगर, शंभुपुरा, लालजी का खेडा, सोनगर ग्राम पंचायतो में पानी की टंकियों का निर्माण, ट्युबवैल लगाने का कार्य, पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा।
जल जीवन अभियान के तहत गांवों के घरों में शुद्ध पेयजल पहुंचाने हेतु पानी की टंकियों का निर्माण, ट्युबवैल लगाने का कार्य, पाईप लाईन बिछाने का कार्य किया जायेगा।
भूपालसागर पं.स. की ग्रा.पं. निलोद हेतु 2 करोड़ 3 लाख रू., राशमी पं.स. की ग्रा.पं. मुरोली हेतु 1 करोड 99 लाख रू., ग्रा.प. आरणी हेतु 2 करोड़ 37 लाख रू., कपासन पं.स. की ग्रा.पं. करजाली हेतु 1 करोड 3 लाख रू., ग्रा.प. कानाखेड़ा हेतु 1 करोड़ 5 लाख रू. ।